विजय सक्सेना.
जनपद उधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पूरे जनपद में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आईटीआई क्षेत्र में पुलिस ने 92.15 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक नशे के खिलाफ जा रहे चलाए जा रहे अभियान के तहत 08.02.2023 को थाना आईटीआई पुलिस व एसओजी काशीपुर द्वारा संयुक्त अभियान में अभियुक्त एजाज हसन पुत्र अहमद हसन निवासी ग्राम मुड़िया पिस्तौर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से 92.15 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
जिस संबंध में थाना आईटीआई में अभियुक्त एजाज अहमद के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा बताए गए स्रोतों के संबंध में जानकारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।