नवीन चौहान.
स्मैक की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को कोतवाली लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने अवैध स्मैक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’ के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा माद्क पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक दिनांक- 08-05-2023 को चैकिंग के दौरान जैनपुर रोड लक्सर से अभियुक्त शाहआलम उर्फ भूरा को 12.5 ग्राम अवैध स्मैक व 01 इलैक्ट्रानिक तराजू व नकदी 3650 रूपये व मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम
1- वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा
2- हेड कांस्टेबल शूरवीर
3- कांस्टेबल यशपाल
- देर रात ssp ने किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के तबादले
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद


