नवीन चौहान.
एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीटयूशन्स, हरिद्वार में गेस्ट स्पीकर डा0 विकास गुप्ता, इण्डस्ट्र्यिल एडवाइजर, एमएसएमई को ‘पर्सनैलिटी स्किल डवलपमेंट‘ विषय पर गेस्ट लैक्चर हेतु आमंत्रित किया गया। डा0 विकास गुप्ता का स्वागत संस्थान के निदेशक डा0 प्रशांत गौरव ने पुष्प गुच्छ देकर किया। डा0 विकास गुप्ता एक अनुभवी व्यक्तित्व के साथ साथ स्किल इण्डिया कार्यक्रम के साथ भी जुडे हुए है।

डा0 गुप्ता ने संस्थान के छात्रों को व्यक्तित्व से सम्बन्धित सभी कौशल के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि हम अपने व्यक्तित्व में कैसे विकास कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से डा0 गुप्ता ने बताया कि बातचीत करने का प्रभावी तरीका, प्रभावी वेशभूषा, बातचीत के अवरोधक, शिष्टाचार योग्यता और आज के प्रतियोगी समय में अपने व्यक्तित्व को किस प्रकार से प्रभावी बना सकते हैं।
निदेशक डा0 प्रशांत गौरव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हम छात्रों में कौशल विकास के साथ उन्हें आने वाले समय के लिये तैयार करते हैं और इस प्रकार हम स्वंय भी आगे आने वाली पीढी के लिए मिसाल कायम करते हैं। डा0 गुप्ता के साथ संस्थान के छात्रों स्वाति, सलोनी व अन्य छात्रों ने अपने विचारों को भी साझा किया।
इस कार्यक्रम में डा0 तृप्ति अग्रवाल, डा0 शिवानी, मेहुल, डा0 सुशील कुमार, शुभम शर्मा, डा0 मोनिका शर्मा, सुनिति त्यागी आदि शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद
- कुंभ की दिव्यता, राष्ट्र की एकता और मां गंगा की निर्मलता के लिए महामंडलेश्वर शंकर करौली महादेव ने किया रुद्राभिषेक


