नवीन चौहान.
आगामी कांवड़ मेला के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। इसी के चलते मंगलवार को पुलिस और आरएएफ ने फ्लैग मार्च निकाला।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी कावड़ मेला प्रारंभ से पूर्व समस्त थाना प्रभारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं।
मंगलवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा RAF की 108 वीं वाहिनी के साथ मिलकर आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान RAF अधिकारियों को थाना ज्वालापुर क्षेत्र की आवश्यक भौगोलिक स्थिति एवं महत्वपूर्ण/संवेदनशील स्थानों के संबंध में जानकारी दी गई। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- कांग्रेसियों ने लांघ दी लोकतंत्र की मर्यादा, गरिमा बनाम गाली गलौज
- नैनीताल एसएसपी कार्यालय प्रकरण पर आईपीएस व पीपीएस एसोसिएशनों की कड़ी प्रतिक्रिया, अभद्र आचरण की एक स्वर में निंदा
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण




