नवीन चौहान.
अपनी ही बिरादरी के एक युवक के साथ घर से फरार हुई युवती के परिजनों ने अपनी बेटी को मरा मानते हुए उसकी तेहरवीं के कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बंटवा दिये। यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है, जो वहां चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह परिवार 13 जून को बेटी की मौत के गम में गोरनी यानि मृत्यु भोज का आयोजन करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक लड़की अपनी ही जाति के युवक के साथ घर से भाग गई। परिवार की शिकायत पर पुलिस लड़की को ढूंढ लाई, लेकिन परिजनों की मौजूदगी में लड़की से बात की गई तो लड़की ने परिजनों को पहचानने से इंकार कर दिया।
जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। बेटी के इस फैसले से परिवार इतना आहत हुआ कि उन्होंने अपनी बेटी को मरा हुआ मान लिया है और बड़ा फैसला करते हुए उसके नाम का शोक संदेश छपवा दिया।
सोशल मीडिया पर भी यह शोक संदेश वायरल हो रहा है। इसमें 1 जून को बेटी की मौत हो जाने और 13 दिन बाद यानि 13 जून को गोरनी (मृत्यु भोज) में शामिल होने के लिए लोगों को बुलाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कार्ड पर लड़की की तस्वीर छपी हुई है।
- कटारपुर को ‘गौतीर्थ’ के रूप में विकसित करे सरकार: महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि
- भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक में संगठन और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन
- फेसबुक पर महिला सिपाही के प्रेम जाल में फंसा नेपाली चोर, 80 लाख की चोरी में 4 साल से था फरार
- DAV की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- पैचवर्क कार्यों में ढिलाई पर जेई को नोटिस, सड़क मरम्मत पर नगरायुक्त की सीधी नजर


