नवीन चौहान.
हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल राम बिनवाल के सुपुत्र की दिल्ली में बीमारी के कारण चल रहे इलाज के दौरान असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति हार्दिक सम्वेदना एवं सहानुभूति व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
- फेरबदल: 4 उपनिरीक्षकों समेत 5 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित

