नवीन चौहान.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक गांव से सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फेसबुक पर लाइव रहते समय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी हत्यारे को चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डोडा के गांव भलेसा के चौवरी में पत्थर निकालने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने की बात कही जा रही है। मृतक नंदलाल पुत्र राम कृष्ण डोसा गंदोह का रहने वाला था।
डोडा पुलिस के अनुसार, पवन कुमार निवासी चौवरी गुंदोह ने कुल्हाड़ी से हमला कर नंदलाल की हत्या करने की बात सामने आयी है। आरोपी वारदात को अंजाम देते वक्त फेसबुक पर लाइव था। वारदात को कई लोगों ने लाइव देखा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को भी कुल्हाड़ी से घायल कर लिया था। थाना गंडोह में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307, 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








