नवीन चौहान.
सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमले की घटना के बाद लोगांे में रोष है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हमले में शामिल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चंद्रशेखर पर हमले की घटना में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहुंची। चंद्रशेखर की हालत सामान्य है उन्हें अभी जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर से मिलने के लिए भाजपा के महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश सहित अन्य कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।
चंदशेखर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कहा कि सरकार मामले को लेकर गंभीर है। आरोपी किसी सूरत में भी पुलिस से नहीं बच पाएंगे। दूसरे दलों के लोग भी चंद्रशेखर का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
- जिलाधिकारी ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायत, फुटपाथ पर न हो कोई अतिक्रमण
- साधु की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नेपाली युवक गिरफ्तार
- अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगी हरिद्वार, रूड़की और ऋषिकेश की सूरत
- झोपड़ी में रह रहे फक्कड़ बाबा की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- दीपक हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, आरोपी गिरफ्तार




