नवीन चौहान.
यूपी के देवरिया जिले से एक ह्दय विदारक घटना सामने आयी है। यहां के बरियारपुर के कुशहरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पति की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार सुदामा पाल अपनी पत्नी सुलेखा के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने अपनी पत्नी सुलेखा की गोद में दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुदामा पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास जाने वाला था लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ मायके जाने की जिद की। इस हादसे के बाद बदहवास पत्नी अपने मायके जाने की जिद पर पछतावा कर रही है। दोनों की शादी को पांच साल हुए थे, उनकी फिलहाल कोई संतान नहीं थी। सुदामा राजमिस्त्री का काम करता था।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दयानंद स्टेडियम में किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास
- पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक साथ किया योगाभ्यास
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश से योगमय राष्ट्र व योगमय विश्व का आह्वान
- योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सर्वोत्तम आधार है: एसपी कमलेश
- योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ




