नवीन चौहान.
नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने अपना इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार रात उन्होंने अपना इस्तीफा शासन को भेजा, जिसे शासन की ओर से स्वीकार कर लिया गया। उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद शासन ने डीएम को नगर निगम रुड़की का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
बतादें मेयर गौरव गोयल लंबे समय से विवादों में चल रहे हैं। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए नगर निगम रुड़की के मेयर पद को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार के जिलाधिकारी को निगम में प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जिलाधिकारी के आदेशों के तहत निगम में नगर आयुक्त सभी रूटीन काम करेंगे।

- थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
- कुंभ-2027: हरिद्वार में सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, जाम से मिलेगी राहत
- हाइवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में लगी आग, 26 यात्री थे सवार
- टूटे हुए पिता की पुकार, “आज मेरे बेटे के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ हो सकता है”
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज




