नवीन चौहान.
मौसम के बदले मिजाज के साथ ही केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फ गिरने से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। केदारनाथ में करीब 4 इंच नई बर्फ जम गई जिस कारण केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
यहां का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड पड़ने से यात्री, अधिकारी-कर्मचारी भी ठंड स ठिठुर रहे हैं।
खराब मौसम के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को सुबह से केदारनाथ में बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर सवा 12 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी होने लगी थी।
लगभग दो घंटे तक केदारपुरी में तेज बर्फबारी होती रही। खराब मौसम के कारण जहां बाबा के भक्तों व यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को ठंड के कारण खासी परेशान हो रही है।