Sukhdev Singh Gogamedi हत्याकांड सीसीटीवी कैमरे में कैद, बदमाशों का दुस्साहस




Listen to this article

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार 5 दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सुखदेव के सीने में चार गोली लगी।

उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हमले के दौरान सुरक्षा गार्ड की भी गोली लगने से मौत हो गई। हमलावरों ने नवीन सिंह शेखावत को भी गोली मार मौत के घाट उतार दिया।
जयपुर के श्याम नगर स्थित अपने ऑफिस में गोगामेड़ी अपने दो सुरक्षाकर्मी के साथ मौजूद थे। दोपहर करीब 1:30 बजे 3 व्यक्ति गोगामेड़ी के ऑफिस में पहुंचे थे। तीनों व्यक्ति करीब 10 मिनट तक बातचीत के बाद अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुल 17 राउंड फायरिंग हुई जिसमें 4 गोलियां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लगी। घायलावस्था में मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वही इस पूरे घटनाक्रम में एक हमलावर भी मौके ही ढेर हो गया।