नवीन चौहान.
चेन्नई में बिन मौसम बरसात से पैदा हुए बाढ़ के बीच फिल्म अभिनेता आमिर खान और साउथ के अभिनेता विष्णु विशाल भी फंस गए थे। हालांकि, बाद में उन्हें अग्निशमन और बचाव दल की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। यह खुलासा खुद करापक्कम में फंसे अभिनेता विष्णु विशाल ने किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विष्णु विशाल और बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान चक्रवात मिचौंग के चलते बढ़ते बाढ़ के पानी के कारण चेन्नई के करापक्कम में फंस गए थे। विष्णु विशाल ने कुछ समय पहले ट्वीट साझा कर खुलासा किया था कि उनके घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया था और इसके कारण घर में बिजली और कनेक्टिविटी की कमी के बारे में बताकर अपनी परेशानी का खुलासा किया था। सरकार से सहायता मांगते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में बढ़ते जल स्तर का भी खुलासा किया था और बताया था कि वह कैसे फंस गए हैं।