मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को शक है कि पति ने ही अपनी पत्नी को गोली मारी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी साक्ष्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में यदि किसी अन्य का भी हाथ मिला तो उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल करायी और शव को पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- सलीम उर्फ मन्नू की हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- क्रीड़ा विश्वविद्यालय से उत्तराखंड के खेलों को मिलेगी नई उड़ान: धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ”
- मेरठ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
- छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शिक्षक बरी








