न्यूज 127.
इस बार राम जन्म उत्सव यानि रामनवमी पर बन रहे हैं विशेष योग से भक्तों पर प्रभु श्री राम और हनुमान जी महाराज की कृपा बरसेगी। इस बार नवमी पर बन रहा महालक्ष्मी योग देगा लाभ।
रामजन्म उत्सव के रूप में रामनवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। इसीलिए रामनवमी को राम जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
सभी राशियों के लिए लाभकारी योग
इस वर्ष 6 अप्रैल को राम जन्म उत्सव के दिन नक्षत्र व ग्रहों का विशेष योग बनने जा रहा है जो लगभग सभी राशि वालों के लिए विशेष फलकारी रहेगा। राम जन्म उत्सव के दिन विशेष नक्षत्र व ग्रहों के विशेष संयोग में की गई भगवान राम वे श्री हनुमान जी महाराज की पूजा विशेष संकट हरने वाली साबित हो सकती है।
चंद्रमा मंगल एक साथ, बन रहा महालक्ष्मी योग
ज्योतिष और वास्तुविद राहुल अग्रवाल ने बताया इस बार 6 अप्रैल को राम जन्म उत्सव पर नवमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र का भी विशेष सहयोग पूरे दिन रहेगा तथा रवि पुष्य योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन विद्यमान होगा। जिस समय भगवान का जन्म उत्सव हम कर्क लग्न व अभिजीत मुहूर्त में मना रहे होंगे उसी समय कर्क लग्न में ही चंद्रमा और मंगल एक साथ स्थित रहकर महालक्ष्मी योग का निर्माण भी करेंगे।
इस समय पूजा का मिलेगा विशेष लाभ
कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त का विशेष समय 12:15 से दोपहर 12:45 तक बहुत ही विशेष संयोग रहेगा। इस समय की गई पूजा विशेष रूप से फल प्रदान करने वाली रहेगी।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रामनवमी व राम जन्म उत्सव पर बन रही ग्रह नक्षत्र के विशेष सहयोग से इस समय उपाय करने से आपके जीवन में सुख संपन्नता व सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।
महालक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये उपाय
— जरूरतमंद व्यक्तियों को इस दिन भोजन वस्त्र और धन का दान करना चाहिए।
— यथाशक्ति श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
— दिन में 12:15 से 12:47 के बीच में श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से हो सकती है विशेष मनोकामना पूर्ण।
— गाय माता को पांच रोटियों पर थोड़ा सा गुड रखकर खिलाएं।
क्या ना करें
— तामसिक पदार्थ से दूर रहे।
— आज के दिन अनावश्यक क्रोध न करें।