नवीन चौहान.
उधम सिंह नगर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या कर उसके ही पति ने शव को नाले में दबा दिया था। आरोपी की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ टीसी ने महिला की गुमशुदगी के सनसनीखेज खुलासे के बारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। सच सामने आया तो पता चला कि महिला के गुम होने की खबर उसके ही पति ने झूठी दी थी। पति ने उसकी हत्या कर शव को नाले में दबा दिया था। यह आरोपी की दूसरी पत्नी थी, इससे पहले भी उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, अब पुलिस उसकी मौत की भी जांच करने की बात कह रही है।
पुलिस की सूझबूझ तथा प्रोफेशनल पुलिसिंग से गुमशुदगी के केस से मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। आरोपी पति को किच्छा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीरियल किलर और रेपिस्ट बताया जा रहा है। पत्नी की गुमशुदगी को लेकर जब पुलिस उससे पूछताछ करती थी तो वह पुलिस को गुमराह करता था।
पूछताछ के बाद गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम पुलिस ने संतोष कुमार बताया है। पत्नी की हत्या कर शव को नाले में दबा देने वाले आरोपी संतोष ने आस पड़ोस के लोगों का बताया था कि उसकी बीवी कहीं भाग गई है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव छिपाने के बाद ससुराल पहुंच कर वहां से जबरन अपनी पत्नी की नाबालिग छोटी बहन को साथ ले आया और उसका शोषण करने लगा।
आरोप है कि वह अपनी पहली पत्नी की छोटी बहन का लगातार उत्पीड़न करता था, उसके गुप्तांगों में बेरहमी मारता था, बर्बरता से नाखून उखड़ता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी ने अपनी पहले पहली पत्नी के बच्चे को 10 हजार रूपये में बेच दिया था। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने दोनों प्रकरणों पहली पत्नी की मौत और बच्चे को बेचने के मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही है।

- चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, यात्री का माला पहना कर किया स्वागत
- एस.एम. पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रवृत्ति की घोषणा
- मानसिक स्वास्थ्य विषय पर डीएवी देहरादून में कार्यशाला, मनोवैज्ञानिक डॉ मुकुल शर्मा ने दिया सकारात्मक जीवन का मंत्र
- ‘जैव नियंत्रण एजेंट’ उत्पादन की सेना के जवान प्रशिक्षण शिविर में समझेंगे बारीकी
- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, का 100% रिजल्ट — प्रतिभा, परिश्रम और संस्कार का संगम




