जेल में बंदी की मौत के बाद बवाल, बंदियों ने लगायी आग, गोली भी चली




नवीन चौहान.
जेल में बंद एक बंदी की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। इस दौरान बंदियों ने जमकर पथराव किया और आग भी लगा दी।

इस बवाल के दौरान जेल के अंदर से गोली चलने की आवाज भी सुनी गई। इस बवाल में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

यह घटना यूपी के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित जिला जेल की है। यहां एक बंदी की मौत पर गुस्साए बंदियों ने पथराव कर जेल में आग लगा दी।

सूचना मिलने पर जेल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदियों ने जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई बंदियों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था।
अचानक उसकी डेंगू बीमारी से हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने हंगामा कर दिया। बंदियों ने जेलर और पुलिसकर्मियों पर भी बंदियों ने हमला कर दिया।

सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। फतेहगढ़ जेल में बवाल मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने लखनऊ मुख्यालय से डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी को मौके पर भेजा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *