उत्तराखंड से हवाई सेवाएं शुरू, जौलीग्रांट एयरपोर्ट ने फ्लाइटस की समय सारणी की जारी




गगन नामदेव
उत्तराखंड के जौलीग्रांट से हवाई सेवाएं शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली फ्लाइटस का शरदकालीन शेड्यूल जारी कर दिया है। नया शेड्यूल आज 25 अक्टूबर से लागू होगा। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर दिनभर में 18 विमान उतरेंगे और यहां से अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरेंगे। 9 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस का विमान भी दिल्ली-देहरादून के बीच अपनी सेवाएं देगा।
एयरपोर्ट डायरेक्टर देवेंद्र कुमार गौतम ने नए शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि आज 25 अक्टूबर से सुबह सबसे पहले एलायंस एयर का विमान 7.20 बजे दिल्ली से यहां पहुंचेगा और 8.000 बजे पंतनगर रवाना होगा। 8.10 बजे स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से यहां उतरेगा और 9.15 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 8.35 बजे मुंबई से स्पाइसजेट का विमान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेगा और 9.15 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना होगा 9.05 पर इंडिगो एयरलाइंस का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 9.45 पर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। सुबह 9.10 बजेएयर इंडिया का विमान हैदराबाद से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 10.10 बजे यही विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान 10.05 बजे मुंबई से जौलीग्रांट हवाई अड्डे उतरेगा और 10.40 बजे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगा।
एयर इंडिया का विमान 10.20 बजे लखनऊ से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और यही विमान 11.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 10.30 बजे एयर इंडिया का विमान पंतनगर से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और 11.00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। 11.30 बजे इंडिगो का विमान अहमदाबाद से यहां पहुंचेगा और 12.10 बजे वापस अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। एयर इंडिया का विमान 11.40 बजे बेंगलुरु से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 12.35 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान दिल्ली से 12.40 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगा और 13.15 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
गौतम ने बताया कि 9 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस का विमान दिल्ली से 14.40 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेगा और 15.20 बजे वापस दिल्ली के लिए वापस उड़ान भरेगा। इंडिगो का विमान बेंगलुरु से 15.10 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगा और 15.55 बजे वापस बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।
कोलकाता से इंडिगो का विमान 16.00 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगा और 16.30 बजे वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो का ही विमान 16.40 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 17.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। लखनऊ से इंडिगो का विमान 17.25 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेगा और 18.00 बजे वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। स्पाइस जेट का विमान 18.45 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचेगा और 19.15 बजे वापस दिल्ली लिए उड़ान भरेगा। एयर इंडिया का विमान दिल्ली से जॉलीग्रांट 19.10 बजे पहुंचेगा और 19.50 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *