नवीन चौहान.
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुई आकाश की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वह तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे आकाश को गोली मारी गई। मृतक आकाश की मोटर साइकिल भी आरोपी के पास से बरामद कर ली गई है।
कोतवाली मंगलौर पुलिस के मुताबिक दिनांक 24 जून को विजेन्द्र निवासी उल्हेडा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में अमर उर्फ मंगू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमें की विवेचना एसएचओ मंगलौर द्वारा की जा रही थी।
हत्या जैसे अति गंभीर मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा दिन रात लगातार प्रयासरत रहते हुए इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर मिले सुरागों के आधार पर संभावित स्थानों व आसपास रिश्तेदारों के घरो पर दबिशें दी गई एवं संभावित स्थानों के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी बारीकी से चौक करते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया। काफी प्रयास/मशक्कत के पश्चात आज मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त अमर उर्फ मंगू को दबोचने में मंगलौर पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई। पकड़े गए अभियुक्त की निशांदेही पर घटना मे प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस व मृतक आकाश की मो0सा0 स्पैलेण्डर प्लस को बरामद किया गया।
दिनांक 23-06-23 को अभियुक्त अमर उर्फ मंगू व मृतक आकाश अपने गांव से आकाश की मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस से नारसन गये थे। वहां पर दोनो ने शराब पी फिर मो0सा0 से दोनों अपने गांव को जाने वाले रजवाहे की पटरी पर गये वहां दोनो ने फिर शराब पी और नशे में अभियुक्त अमर उर्फ़ मंगू ने आकाश की बहन एंव उसके परिजनो के बारे मे गलत शब्द बोले। इस बात पर हुई बहस के बाद दोनो के मध्य कहासुनी व हाथापाई हो गई जिसमें मौका पाकर अमर उर्फ मंगू ने अपने पास रखे तमंचे से आकाश पर सटाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली लगते ही आकाश के नीचे गिरने पर अभियुक्त अमर उर्फ मंगू मृतक की मोटर साइकिल व तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया एवं घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और पकड़े जाने के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस टीम
1- SHO मंगलौर महेश जोशी
2- SSI प्रमोद कुमार
3- SI अनुरोध व्यास
4- SI नवीन चौहान
5- HC रिजाज अली
6- C अरविन्द
7- C सुरेन्द्र शर्मा
8- C राजेश देवरानी
9- C पवन नेगी
10- C सुधीर
11- C सुशील
12- C देश दीपक बाली
13- C पंकज
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








