नवीन चौहान, हरिद्वार। सरेराह एक युवक को एक दंपति ने 18 हजार रूपये चोरी करने का आरोप लगाते हुये बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पिटने वाला युवक एक स्कूटी पर गिर गया। स्कूटी सवार ने भी युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटा। जिसके बाद दम्पत्ति एक बार फिर युवक को पीटने लगा। तमाशबीन बनी जनता ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त दंपति खाईबाड़ी का अवैध धंधा करते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी दंपति को थाने लेकर आ गई है। घटना जगजीतपुर की है।
कनखल के सतीकुंड के पास दंपति गंगाराम का खोखा है। गंगाराम और उसकी पत्नी ने वहां पर एक युवक दिलीप पर 18 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। जब युवक ने चोरी करने से मना किया तो गंगाराम और उसकी पत्नी व उसके साथियों ने दिलीप की पिटाई करनी शुरू कर दी। बीच सड़क पर ही दोनों दंपति दिलीप को मारने लगे। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। करीब आधे घंटे तक गंगाराम व उसकी पत्नी दिलीप की पिटाई का ताड़व बीच सड़क पर करते रहे। इस दौरान दिलीप ने भागने का प्रयास किया। तो उक्त दंपति ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। दिलीप को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच गंगाराम डंडा लेकर आ गया। उस डंडे से दिलीप की पिटाई की गई। दिलीप सड़क पर जा रहे एक स्कूटी से टकरा गया। स्कूटी सवार ने गंगा राम के हाथ से डंडा लेकर दिलीप की पिटाई करनी शुरू कर दी। स्कूटी सवार के समर्थन में एक युवक आ गया। उसने भी दिलीप की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने भी दिलीप को बचाने का प्रयास नहीं किया। और ना ही पुलिस को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर पिटाई का ताड़व चलता रहा। घायल दिलीप किसी तरह वहां से जान बचाकर निकला। आस पडोस के लोगों ने बताया कि गंगाराम व उसकी पत्नी काफी लंबे समय से खाईबाडी का धंधा करते हैं। पुलिस दोनों को कनखल थाने लेकर आ गई है।
खाईबाड़ी का धंधा करने वाले दंपति ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिये पूरी खबर



