नवीन चौहान.
उत्तराखंड में सात पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी पुलिस कर्मियों की जांच का फरमान जारी किया गया है।
पुलिस अधिकारियों की भी जांच करायी जाएगी।
बतादें राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा डयूटी में लगे सात पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले थे।
पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर विभाग में हड़कंप मचा है।
अब फरमान जारी किया गया है कि सभी पुलिस कर्मियों के टेस्ट कराए जाएंगे।