नवीन चौहान
राजधानी देहरादून में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इस नए केस के सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 93 हो गया है। हालांकि 93 मरीजों में से 52 लोग इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक देहरादून की बसंत विहार कालोनी की रहने वााली एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है। महिला कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। उसके बेटे ने बसंत विहार थाने में 15 मई को उनके पहुंचने की सूचना दी थी। दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया। जांच में महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।