न्यूज 127.
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी। घोषित परिणाम में इंटर बोर्ड परीक्षा में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है, जबकि हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने प्रदेश में टॉप किया है। हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। त्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी हो गए हैं। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाते हुए कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल करते हुए 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंशुल ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक हासिल किये। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे, उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
रिजल्ट चेक करने के लिए उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।