Arrest warrant: दुर्गा स्टोन क्रेशर के मालिक का गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची हरियाणा पुलिस




नवीन चौहान.
हरिद्वार के भोगपुर स्थित दुर्गा स्टोन क्रेशर पर आज हरियाणा पुलिस की चार सदस्य टीम पहुंची। उनके साथ स्थानीय पुलिस भी थी। बताया जा रहा है कि पानीपत की कोर्ट से एक केस में वारंट होने पर पुलिस स्टोन मालिक को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि स्टोन क्रेशर मालिक वरूण चौधरी के खिलाफ हरियाणा में लेनदेन को लेकर मामला दर्ज है। जिसका मुकदमा पानीपत की कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया है, जिसके चलते हरियाणा पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए हरिद्वार पहुंची थी।

भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी अशोक रावत ने बताया हरियाणा पुलिस की चार सदस्य टीम हरिद्वार पहुंची थी, जिसमें दो दरोगा और कांस्टेबल शामिल थे। वह यहां स्टोन क्रेशर मालिक वरूण चौधरी के वारंट लेकर पहुंची थी, पानीपत कोर्ट से वारंट निकले हुए हैं। वहां वरूण के खिलाफ लेनदेन और धोखाधड़ी का मामला चल रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *