नवीन चौहान
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार की सुबह जब अपने गांव पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अपने गांव की मिटटी को माथे से लगाकर नमन किया। गांव में उनके आगमन को लेकर खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं।
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार महामहिम रामनाथ कोविंद रविवार सुबह सबसे पहले अपने गांव परौंख पहुंचे। यहां उन्होंने पथरी देवी मंदिर में दर्शन किए और फिर गांव वालों का अभिनंदन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति हैलीपैड से अपने गांव के पास उतरे। यहां उतरते ही उन्होंने अपनी मातृभूमि की मिट्टी को माथे लगाया और नमन किया। राष्ट्रपति के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के लगभग चार साल बाद रामनाथ कोविंद रविवार को पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचे। गांव पहुंचकर उन्होंने पत्नी सविता के साथ पथरी देवी मंदिर के दर्शन किए। लगभग 15 मिनट तक विधि-विधान से पुजारी कृष्ण कुमार बाजपेई ने पूजा संपन्न कराई।
- पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
- सुरक्षित, सरल और स्मार्ट यात्रा की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय कदम
- नेपाल के यात्रियों ने यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा
- राजाजी रिजर्व फॉरेस्ट में वीआईपी शादी पर विवाद, वन विभाग ने कराया केस, मंत्री ने दी सफाई
- हरिद्वार में जनगणना-2027 का प्रथम चरण शुरू, घर-घर हो रहा मकान सूचीकरण का कार्य



