राहुल गांधी पर असम पुलिस ने किया केस दर्ज




Listen to this article

नवीन चौहान.
राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर असम पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर कथित तौर पर भीड़ को उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं दूसरेी ओर राहुल गांधी ने असम की पुलिस को और प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो, पुलिस उतने मामले दर्ज करे। इसके बावजूद वे डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों लिया और भूमि घोटाले और रिश्वतखोरी का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पूरे भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। राहुल ने असम के बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मिलकर भी उन्हें डरा नहीं सकते।