कोरोना संक्रमण काल में उत्तराखंड पुलिस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन




नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण काल में उत्तराखंड पुलिस के जवानों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने मित्रता, सेवा और सुरक्षा के स्लोगन को चरितार्थ कर दिखाया। जनता की सेवा और सुरक्षा में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ी। लॉक डाउन अवधि में इंसानियत के फर्ज को निभाया। विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह​ किए बिना ही जनता की सेवा की। वर्तमान हालातों में अपराधियों की धर—पकड़ में जुटे है। जनता को भय मुक्त वातावरण देने का प्रयास कर रहे है। ऐसे में हरिद्वार जनपद पुलिस की बात करें तो यहां एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तमाम मोर्चो पर सफल साबित हुई है।
मार्च 2020 से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण काल उत्तराखंड पुलिस की ​अग्निपरीक्षा साबित हुआ। कोरोना महामारी के दौरान खुद को संक्रमण से बचाकर जनता को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर थी। पुलिस को कानून व्यवस्था का अक्षरश: पालन कराने की चुनौती थी तो जनता की व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। पुलिस को सख्ती और नरमी दोनों बरतनी थी। पुलिस को अपने कर्तव्य को पूरा करना था तथा इंसानियत के फर्ज को अंजाम देना था। हालात प्रतिकूल थे। कोरोना काल में लॉक डाउन शुरू हुआ तो जनता की समस्याओं का अंबार लग गया। जनता भूख से तड़प रही थी तो किसी घर में चुल्हा नही जला था। जनता घरों में कैद थी और संक्रमण बाहर घूम रहा था। लेकिन उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को बेहद ही कुशलतापूर्वक निभाया। पुलिस पीड़ितों के घर पहुंची और राशन से लेकर तमाम जरूरतों को पूरा किया। कोरोना संक्रमण बढ़ा तो पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ गई। जनता को संक्रमण से बचाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी। जनता को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी बढ़ी। पुलिस ने इस कार्य को भी बखूवी निभाया। कोरोना काल में जहां जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही थी वही पुलिस की चुनौतियां भी कम होने का नाम नही ले रही थी। पुलिस को अब अपराधियों की धर—पकड़ में जुटना था। इस कार्य को भी पुलिस ने बेहतरी से निभाया। हरिद्वार पुलिस की बात करें तो जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। असामाजिक तत्वों पर शिंकजा कसा जा रहा है। मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के प्रयास जारी है। वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। ऐसे में पुलिस कोरोना संक्रमण से भी मुकाबला कर रही है। पुलिसकर्मियों के संक्रमण की चपेट में आने के बावजदू उनके मनोबल पर कोई प्रभाव नही पड़ा है। पुलिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने फर्ज को अंजाम दे रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *