Big news: संसद में पीएम मोदी ने दिया विपक्ष को करारा जवाब




Listen to this article

न्यूज 127.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन से विपक्ष को करारा जवाब दिया है। शनिवार को संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि 75 साल की उपलब्धि असाधारण रही है। ‘हम सभी के लिए, सभी देशवासियों के लिए, दुनिया के लोकतंत्र पसंद नागरिकों के लिए ये बहुत गर्व का पल है।

पीएम ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व को बड़े गौरव के साथ मनाने का अवसर है। संविधान के 75 वर्ष की यात्रा एक अविस्मरणीय यात्रा है। दुनिया के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की इस यात्रा के मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का योगदान है, जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। 75 वर्ष पूरे होने पर ये उत्सव का क्षण है।’

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। कहा कि ‘कांग्रेस को एक शब्द बहुत प्रिय है। उनका सबसे प्रिय शब्द है- ‘जुमला’… देश को पता है कि हिन्दुस्तान में अगर सबसे बड़ा जुमला कोई था और वह 4 पीढ़ी ने चलाया, वह जुमला था ‘गरीबी हटाओ’। यह ऐसा जुमला था जिससे उनकी राजनीति की रोटी तो सेकी जाती थी लेकिन गरीब का हाल ठीक नहीं होता था।’ उन्होंने कहा कि 2014 में जब एनडीए को सरकार बनाने का मौका मिला तो लोकतंत्र और संविधान को मजबूती मिली। गरीबों को मुश्किलों से मुक्ति मिले, यह हमारा बहुत बड़ा मिशन और संकल्प है। हमें गर्व है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *