पंजाब से बिहार जा रहे मजदूरों के मददगार बने भाजपा नेता मनिंदर विहान




संजीव शर्मा
लॉकडाउन में पंजाब जिले के अमृतसर में फंसे बिहार के मजदूर मजबूरी में साइकिल से ही अपने घरों के लिए निकल पड़े। गरमी में साइकिल का सफर धीरे धीरे पूरा करते हुए ये मजदूर शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां भाजपा नेता मनिंदर विहान ने इन्हें देखा तो इनकी परेशानी को समझा। मनिंदर विहान को जब पता चला कि ये मजदूर भूखे हैं तो उन्होंन तुरंत थाना पल्लवपुरम प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही को अवगत कराया जिसके बाद थाना प्रभारी ने अपने पैसों से इन भूखे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराकर मानवता का परिचय दिया।


दिग्विजय नाथ शाही भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जहां पूरी निष्ठा से अपनी डयूटी कर रहे हैं वहीं लॉकडाउन में गरीब मजदूर और जरूरतमंदों का भी सहारा बन रह रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री मनिंदर विहान ने बताया कि बिहार के कटिहार जिले के 17 युवक जिसमें कुछ बुजुर्ग और कुछ नाबालिक है, अमृतसर में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के चलते 30 दिन घर पर रहे, खाने की समस्या पैदा हुई कोई मदद नहीं मिली तो साइकिल से बिहान के कटिहार जिले के लिए निकल पड़े। रोजाना करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर शनिवार को मेरठ पहुंचे।

उन्होंने इन मजदूरों को परेशान हालत में देखा तो थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही से संपर्क किया। उन्हें पूरी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए मानवता का फर्ज निभाया और सभी मजदूरों को अपने खर्च से भोजन कराया। इन मजदूरों ने अपने नाम संजय, देवगन, रंजीत, उदय कुमार ,रोहित कुमार, छोटू कुमार, पप्पू मंडल, दिलीप मंडल, विजय ,शंकर कुमार, कुन्नू मंडल, शंकर ,अमरीश, भोला, प्रमोद, विजय, शंकर आदि बताए हैं। भोजन मिलने के बाद इन मजदूरों के चेहरों पर खुशी की चमक दिखायी दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *