भाजपा नेता प्रमोद खारी ने सैकड़ों मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ा





नवीन चौहान
भाजपा नेता प्रमोद खारी ने सैकड़ों मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है। लक्सर के ग्राम मखियाली कला के सैकड़ों मुसलमानों ने भाजपा नेता प्रमोद खारी के व्यक्तिगत प्रभाव से प्रभावित होकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से आकर्षित होकर भाजपा में शामिल होने का मन बनाया है। इस अवसर पर मुसलमानों ने प्रमोद खारी का भव्य स्वागत किया और भाजपा की जय—जयकार की। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में नही पहुंच सके।

उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।
शुक्रवार की सुबह लक्सर के ग्राम मखियाली में गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल के समीप ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में मुसलमानों ने भाजपा नेता प्रमोद खारी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और प्रमोद खारी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मंच तक पहुंचे। जिसके बाद तमाम मुसलमानों ने प्रमोद खारी को फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा नेता प्रमोद खारी ने मंच से मौहम्मद मुंतियाज, बाबू हसन, तालिब हसन, मो अकरम अली को भाजपा में शामिल कराया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। जिसके कारण मुसलमानों का आज तक भला नहीं हो सकता है। उन्होंने बीस सालों तक कांग्रेस की सेवा की ले​किन कांग्रेस जनता का शोषण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के राज में मुसलमानों के साथ अत्याचार हुआ है। कांग्रेस के राज में हज का कोटा 14 हजार करोड़ था जिसको भाजपा ने अपने राज में बढ़ाकर 22 करोड़ कर दिया था। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में मुसलमानों को खड़ा नहीं होने दिया। जबकि भाजपा सर्वधर्म समभाव पर विश्वास करती है। सभी जाति धर्म का सम्मान करती है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन​हित सर्वोपरि है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने में लगे है। प्रमोद खारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता डीपी खारी ने क्षेत्र की जनता के लिए कई काम किए हैं। जिसको आज तक भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर कांग्रेस की पार्टी छोड़कर मोहम्मद मुमतियज, बाबू हसन, तालिब खान, अकरम अली ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर चौधरी पहल सिंह, योगेश, गुफरान, मोहम्मद इस्लाम, मुन्ना हसन, मोहम्मद अनीस, मासूम अली, अभिषेक चौहान, अंकुर चौहान आदि समेत सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *