नवीन चौहान.
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार ने चार प्रदेशों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेरठ में बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्वस्था को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के अधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा आसपास के जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान भी इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी हैं। सकुशल यात्रा संपन्न कराने के लिए अधिकारी जुट गए हैं।
उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविर और रूट डायवर्जन की व्यवस्था पहले से कर दी जाएगी। बैठक में उत्तराखंड के अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी बरेली, आईजी अलीगढ़ सहित कई राज्यों के अधिकारी मौजूद रहे।
- किराये के भवन में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा, छह गिरफ्तार
- पुलिस लाइन में धूमधाम से मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटे गए कंबल
- भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया 60वाँ स्थापना दिवस, योग साधना से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- एशियाई खेलों में पदक विजेता DSP पारुल चौधरी का इकलौता गांव में भव्य स्वागत
- राम माधव जी के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: त्रिवेन्द्र


