पैंसों की तंगी के चलते एक कलयुगी पिता बन गया हैवान, दो मासूमों का कत्ल




नवीन चौहान
परिवार में पैंसों की तंगी के चलते एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की हदें पार कर दी। पिता ने अपने ही दो मासूमों की हत्या कर दी उसके बाद पत्नी और एक तीसरी बेटी पर जानलेवा हमला किया। जिसके बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। इस घटना से हर कोई सन्न है। घटना देहरादून के डोइवाला की है।
पुलिस ने बताया कि डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत नागल ज्वालापुर (दुधली) निवासी राम सिंह दिहाड़ी मजदूरी करने का कार्य करता है। राम सिंह काफी वक्त से आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। जबकि उसके एक बच्चे के दिल में तकलीफ है। जिसका इलाज चल रहा है। राम सिंह ने अपने बच्चे(मुस्कान और विनय) की हत्या कर दी। जिसके बाद बेटी और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। दोनों पर हमला करने के बाद खुद आत्महत्या की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों ने उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।
पड़ोसियों ने आरोपी राम सिंह और उसकी घायल बच्ची और पत्नी को हिमालयन अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आरोपी राम सिंह ने दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक लड़का और लड़की शामिल है। एक बच्ची, उसकी पत्नी टीना और राम सिंह की हालत गंभीर है। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक जानकारी जो मिली है। उसके अनुसार राम सिंह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। पुलिस जांच कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *