पत्नी के प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया और सरेराह मार दी गोली




नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश के आगरा में दिनदहाड़े एक हत्या किये जाने की घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने करीब पांच महीने पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली थी।

महिला के दो बच्चे हैं प्रेमी से शादी के बाद वह दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पति ने अपनी पत्नी और उसे प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया और उसकी बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाधि रोड की है। यहां लक्ष्मण (40) ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन (27) को दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली मार दी।

बीच बाजार हुई इस घटना से भगदड़ मच गई। भीड़ ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी लक्ष्मण को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के मुताबिक वह राजस्थान के जैरा का पुरा मनिया की रहने वाली है। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के कृष्णा बाड़ी निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चें सोनाली (6 वर्ष) और रवि (3 वर्ष) हैं। इसी बीच उसे कंचन से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले उसने कंचन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बच्चों को साथ में ले गई। सुबह लक्ष्मण ने फोन किया। कहा कि उसकी तबीयत खराब है और बच्चों से मिलने का मन कर रहा है।

बच्चों से मिलवाने के लिए वह शाम को बाजार में आई थी। उसके साथ प्रेमी कंचन भी था। कंचन को देखकर लक्ष्मण आग बबूला हो गया। लक्ष्मण ने साथ में लाए तमंचे से कंचन को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *