चेतक पुलिसकर्मियों ने सुनी फायर झोंकने की आवाज, एसएसपी मौके पर








Listen to this article


नवीन चौहान
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में चेतक पुलिसकर्मियों ने फायर की आवाज सुनी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। एसएसपी अजय सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। जंगलों में कांबिंग की जा रही हैं। फायर झोंकने वाले अज्ञात की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार की सुबह करीब पौने नौ बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसी ने सूचना दी कि पु​लिसकर्मी पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद तमाम पुलिस अफसर घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। लेकिन बाद में स्थिति साफ ​हुई कि फायर की आवाज सुनी गई है। जिसके बाद पुलिस की कई टीमों ने कांबिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की टीम गोली चलने की आवाज पर अज्ञात व्यक्तियों की तलाश में जुटे है। एसएसपी अजय सिंह ने इस प्रकरण में पूरी तत्परता दिखाई। थाना प्रभारी से पूरी जानकारी ली है और फायर चलाने वालों को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।