विशिष्ट कार्य के लिए सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को मिलेगा सराहनीय सेवा सम्मान पदक




कुंभ हो या कोरोना दोनों में निष्ठा के साथ की डयूटी, अब मिलेगा सम्मान

नवीन चौहान.
सीओ सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी चुनौती आए वह उसका डटकर न केवल सामना करते हैं बल्कि उसका समाधान भी करते हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वह जनता को भयमुक्त माहौल भी दे रहे हैं।
कुंभ मेला हो या फिर कोरोना महामारी दोनों में ही सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने कानून व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया। मददगारों तक मदद पहुंचायी तो पीड़ितों को न्याय भी दिलाया। अब पुलिस विभाग उन्हें विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान पदक से नवाजेगा।

हरिद्वार के कई पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक नाम संजीव थपलियाल का भी है। एसआई संजीव थपलियाल भी कुंभ डयूटी में दिनरात कार्य करते रहे। कोरोना महामारी ने पैर पैसारे तो कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतर गए। इस दौरान अपराधियों पर भी नकेल कसने का काम किया।

संघर्ष जीवन का एक पहलू है जिसमें हार न मानने वाला ही सदैव संघर्ष समाप्त होने के पश्चात विजेता बनकर उभरता है। यह जज्बा हरिद्वार पुलिस को भी कई मौकों पर दिखाना पड़ा और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसिंग की बदौलत हमने सफलता प्राप्त की।

जनता की अपेक्षा और विश्वास नि:संदेह हरिद्वार पुलिस पर दबाव भी लाता है और बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है। जिसमें कोरोना काल मे व्यवस्था बनाकर नियमों का पालन करवाना, कुंभ के सफल आयोजन में अति महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करना, विभिन्न हत्या के मामलों में टूटी हुई कड़ियों को जोड़ हत्यारे के कॉलर तक पहुंचना निश्चित ही चैलेंजिंग टास्क रहे।

सीमित संसाधन का रोना रोये बिना हमने ये कर दिखाया। ज्वैलर्स शोरूम डकैती एक ऐसा पल था जिसके खुलासे के लिए एक ओर कई लोग हरिद्वार पुलिस पर भरोसा दिखाते हुए जल्द से जल्द खुलासे के लिए उत्साहवर्धन कर रहे थे तो वहीं कुछ के द्वारा हम से कठिन सवाल भी पूछे गये।

अपेक्षा और नाराजगी हमेशा अपनों से ही होती है और करते भी अपने ही हैं। बस हम भी इन उत्साहवर्धक टिप्पणियों और तीखे सवालों का चूरण बनाकर अपराधियों की तलाश में निकल पड़े। भूख लगी हो या प्यास, बस इसी चूरण की फांक मारी और उस गिरोह को उठा लाए जिसकी तलाश पूरे भारतवर्ष की कई राज्यों की पुलिस कर तो रही थी पर कर नही पायी।

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन की वजह से कई घरों के चूल्हे सही से नही जल पा रहे थे। जिसपर एक बार फिर हरिद्वार पुलिस ने “मिशन हौंसला” को तन-मन से अंगीकार कर घर-घर जाकर असहाय लोगों को राशन और दवा इत्यादि आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई क्योंकि अच्छा बुरा वक्त सभी के साथ आता जाता रहता है किन्तु बुरे वक्त में साथ कौन खड़ा था यह आजीवन स्मरण रहता है।

हरिद्वार पुलिस के इन्हीं अनगिनत प्रयासों के बीच जो सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहे उन्हें उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार आगामी 15 अगस्त को मेडल प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय स्तर से जारी सूचीनुसार जनपद हरिद्वार से सराहनीय सेवा करने पर सम्मानित होंगे ये पुलिस अधिकारी

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1- विपिन कुमार पुलिस उप अधीक्षक संचार
2- सीएफओ नरेंद्र सिंह कुमार
3- कांस्टेबल 194 ना०पु० देवेंद्र डबराल
4- कांस्टेबल 655 ना०पु० विपिन बहुगुणा

कानून व्यवस्था इत्यादि अन्य प्रकरणों में विशिष्ट कार्य हेतु
1- सीओ सिटी अभय कुमार सिंह
2- SI रणजीत सिंह तोमर
3- SI जहांगीर अली
4- SI संजीव थपलियाल
5- कांस्टेबल 30 ना०पु० हेमंत
6- कांस्टेबल 709 ना०पु० रविन्द्र खत्री
7- कांस्टेबल 85 स०प० दिनेश वर्मा

कोविड-19 संक्रमण के दौरान चलाए गए अभियान “मिशन हौंसला” हेतु
1- इंस्पेक्टर ना०पु० अमरजीत सिंह
2- SI लखपत सिंह बुटोला
3- लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
4- कांस्टेबल 994 ना०पु० हेमन्त
5- कांस्टेबल 407 ना०पु० सत्येन्द्र
6- कांस्टेबल 817 ना०पु० बलवंत सिंह
7- महिला कांस्टेबल 1496 गुरप्रीत
8- महिला कांस्टेबल 495 रूपा
9- महिला कांस्टेबल 272 शशिबाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *