मेरठ में ठंड का सितम, पारा लुढ़क कर 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा




मेरठ। मैदानी इलाकों में चल रही शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह अब तक का इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने अभी ठंड का यह दौर अभी इसी तरह से जारी रहने की संभावना जतायी है। मौसव विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ जनपद का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 ​डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना जतायी है। 25 व 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना जतायी है। इसके बाद 28 व 29 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान में खास बढ़ोतरी के संकेत नहीं है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस समय मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव चल रही है, जिस कारण ठंड का प्रकोप अधिक बना हुआ है। रात में कोहरा बरस रहा है पाला शरीर में गलन पैदा कर रहा है। दिन में धूप न निकलने की वजह से ठिठुरन कम नहीं हो रही है। सूखी ठंड की वजह से लोग दिन में भी कांप रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *