कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया यूपी में घोषणा पत्र जारी




नवीन चौहान.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर यूपी चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसे ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है।

यूपी में कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा और सपा पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ‘उन्नति विधान’ नाम से घोषणा पत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई की समस्या पर हमने बहुत काम किया है।

प्रियंका ने कहा कि यदि हमारी सरकार आती है तो 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 2500 रुपए क्विंटल धान-गेहूं की खरीद होगी और गन्ना मूल्य 400 रुपए क्विंटल होगा।

कहा कि बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, बकाया माफ किया जाएगा। 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *