कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र




नवीन चौहान.
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र के माध्यम से महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की गई है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी किया।

घोषणा पत्र की मुख्य बातें

  • गैस सिलेंडर 500 के पार नहीं जाएगा। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
  • चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
  • कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40,000 रुपए की मदद की जाएगी।
  • सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *