भाजपा की कनखल मंडल की कार्यकारिणी का गठन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई




गगन नामदेव
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि दूसरी पार्टियों के लोग और युवा पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए प्रतिदिन जुड़ रहे हैं। उन्होंने कनखल मंडल के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पार्टी के जनाधार बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
सोमवार को हरिद्वार के कनखल मंडल भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीर सिंह ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में लक्ष्मण कटारिया, शिव कुमार तेश्वर को मंडल महामंत्री और करण वाल्मीकि मानू नौटियाल, विक्की, संजयराज, इशांत जलान, रामलाल को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। जितेंद्र, संजीव, रजत पारछे, रूपेश, सतेंद्र, अमित को मंडल मंत्री बनाया गया। कपिल कुमार को सोशल मिडीया प्रभारी, त्रिलोकी को मीडिया प्रभारी व राजकिशोर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मनोज सागर, सोनू, मिट्टू आकाश त्रिलोकी को मंडल सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान और कनखल के मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी जुझारू है, जोकि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को घर—घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष सचिन तेश्वर, मण्डल महामंत्री पुष्पराज कुशवाहा, अनिमेष शर्मा आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *