नवीन चौहान.
प्रदेश में कम हो रहे कोरोना संक्रमित मामलों के बावजूद सरकार अभी ढील देने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में सोमवार को नई एसओपी जारी कर दी है।
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी नई एसओपी के मुताबिक अब मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। प्रदेश में सभी बाजार अब सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुलेंगे। सरकार ने अब सिनेमा हॉल और वाटर पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
जिन यात्रियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है उन्हें भी हवाई मार्ग से आने की अनुमति दे दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता अभी यथावत रहेगी। उसमें किसी तरह की छूट नहीं दी गई है।
सभी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं या डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। सभी जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह और शवयात्रा में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







