दिल्ली से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, संख्या पहुंची 173










Listen to this article

नवीन चौहान
ऋषिकेश एम्स में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटे एक 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव आया युवक ऋषिकेश बैराज कॉलोनी का रहने वाला है। वह 13 मई को दिल्ली से ऋषिकेश आया था। 20 मई को वह ऋषिकेश एम्स में क्वारेंटाइन किया गया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है, इससे पहले उसकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। उत्तराखंड में अब Corona पॉजिटिव की संख्या 173 हो गई है।