हरिद्वार। हरिद्वार में एक किशोरी के साथ एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर शुरू कर दी है।
लक्सर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि 16 सितंबर को उसकी बहन घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे दो युवक मिले जिन्होंने उसकी बहन को बाइक से कॉलेज छोड़ने की बात कही। किशोरी उनके साथ चली गई। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ हरिद्वार के एक होटल में ले गए। यहां उनके दो अन्य साथी भी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि होटल के कमरे में चारों युवकों ने उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें करते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी प्रकार किशोरी उनसे छूटकर वापस आ गई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहराीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चार युवकों पर लगाया आरोप







