दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा




नवीन चौहान.
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह ​लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली कई दिन से प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे थे। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। लवली ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह बताई है।

अरविंदर सिंह लवली का कहना है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। कांग्रेस को दिल्ली में तीन सीटें दी गई इनमें से भी दो बाहरी हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *