संजीव शर्मा.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आज मेरठ में आएंगे। यहां वह मेरठ कमिश्नरी के सभी जिलों में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन को लेकर अधिकारी शनिवार को दिनभर बैठकों में जुटे रहे।
विधानसभा चुनावों से पहले जिलों को परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलांयास की सौगात मिलने का दौर शुरू हो गया है। यूपी के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मेरठ स्थित सर्किट हाउस से मंडल के जिलों के लिए 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण करेंगे।
सर्किट हाउस में उनकी सभा के लिए वाटर प्रूफ सभा स्थल तैयार किया गया है। डिप्टी सीएम कार्यक्रम में 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और 179 परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे। इसमें बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर जिले के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
अपने मेरठ दौरे के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या मीडिया से प्रेसवार्ता भी करेंगे। जिले में संचालित योजनाओं के बारे में भी वह अधिकारियों से जानकारी लेंगे। उनके आगमन से पहले अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियें को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
- 9 साल का यशराज पहुंचा हरिद्वार, साइकिल से कर रहा 12 ज्योर्तिलिंगों की यात्रा, तय किया 13 हजार किलोमीटर का सफर
- मेरठ नर्सिंग होम एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा ज्ञापन
- प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने की ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात
- “टिहरी प्राइड क्रिकेट लीग” का भव्य समापन, आर.डी. टाइगर बना चैंपियन, स्टार क्रिकेट क्लब उपविजेता
- भारी बारिश की संभावना, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी 20 जुलाई को बंद



