DGP अभिनव कुमार ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं




नवीन चौहान.
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि 30 जनवरी से 04 फरवरी 2024 तक बैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित हुई 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने कंपाउंड इवेंट में 01 रजत व 01 कांस्य पदक तथा महिला आरक्षी रिशिका ने कंपाउंड इवेंट में 01 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *