डीजीपी अशोक कुमार ने पंतनगर विश्वविद्यालय में नशे के दुष्प्रभाव व साइबर सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी





विजय सक्सेना
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के गांधी हॉल में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव व साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायक संबोधन दिया। छात्र-छात्राओं ने अपने मन मस्तिष्क के तमाम सवालों से अपनी जिज्ञासा को शांत किया। नशे से दूर रहने की शपथ ली। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण ​भूमिका निभाई।
पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ​शिरकत करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित ​कर दिया। उनके साथ निलेश आनंद भरने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर, डॉ मनमोहन सिंह चौहान कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय व कॉलेज श्रीमती डॉ अलकनंदा अशोक ने संयुक्त रूप से प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ अंकुश मिश्र ने पंतनगर विश्वविद्यालय के तमाम उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक नगर, चंद्र शेखर घोड़के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, पंतनगर विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी व पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *