रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में जिलाधिकारी ने किया जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण




नवीन चौहान
हरिद्वार. रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में शनिवार को जिलाधिकारी सी रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदेई, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज और स्वामी दयाधिपानंद महाराज (डॉ शिवकुमार) ने संयुक्त रूप से 200 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रविशंकर ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल कोरोना संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निस्वार्थ भाव से सामने आया है और यहां के संत चिकित्सक और अन्य कार्यकर्ता बड़े मनोभावों से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा के विचारों को प्रतिपादित कर रही है उन्होंने मिशन के संतो के समर्पण भाव की तारीफ की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदेई ने कहा कि राष्ट्र के सामने आए इस संकट की घड़ी में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ने मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है और मिशन का निस्वार्थ सेवा भाव का अभियान अनुकरणीय है। इस अवसर पर सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज ने कहा कि हमारे इस मानव सेवा के अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है पूरे हरिद्वार और ग्रामीण क्षेत्र का अवलोकन करने के बाद हमने जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण करने का अभियान शुरू किया जिसे आज 23 दिन पूरे हो गए हैं मिशन का कार्य स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलना है और स्वामी जी ने हमेशा मानव सेवा को सर्वोपरि माना।

इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक स्वामी दयाधिपानंद महाराज (डॉ शिवकुमार) ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि 23 दिन में साढ़े चार हजार से ज्यादा परिवारों को सेवाश्रम के द्वारा 20 दिन का राशन पहुंचाया गया है। जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक मिशन कि सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। उन्होंनेे 30 हजार लोगों तक मिशन खाद्यान्न पहुंचानेे में सफल रहा है। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय कुमार सिंह, जिला नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव, मिशन केे स्वामी उमेश्वरानंद महाराज, मंजू महाराज, स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी जगदीश महाराज, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्दन, गोकुल सिंह, सुनील मुखर्जी आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *