नवीन चौहान
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अवैध निर्माण और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम लगातार अवैध निर्माण को सीज करने में जुटी है। वही दूसरी ओर एसडीएम पूरण सिंह राणा की तहसील प्रशासन की टीम ने खनन माफियाओं की नाक में दम कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई का असर है कि खनन माफिया गंगा की तरफ मुंह करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है।
फिलहाल तो प्रशासन की सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के आदेश के बाद ही जा रही है। जनपद की कमान संभालने के बाद से जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया। हरिद्वार जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराए। कोविड नियमों का पालन कराते हुए विधानसभा चुनाव और मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध कृत्यों की रोकथाम और खनन माफियाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने हरिद्वार जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही की। कई स्ट्रोन क्रेशरों को सीज किया और जुर्माने की कार्रवाई की।
जिलाधिकारी के सख्त एक्शन को देखते हुए खनन कारोबारियों के हौसले पस्त हो गए। वही खनन सामग्री ढोने वाले सभी वाहनों के पहिए जाम हो गए। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चुनाव की व्यस्तता के बीच अवैध निर्माण कार्य हुए। प्राधिकरण की टीम जल्द ही बड़ी कार्यवाही करेंगी। हरिद्वार की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा। जिला प्रशासन जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेगा।