हरिद्वार। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.विशाल गर्ग ने चिकित्सा सेवा में अनुकरणीय योगदान दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया।

डॉ.एनके अग्रवाल, डॉ. ऋषभ दीक्षित, डॉ. राम शर्मा, डॉ. उदय वडेरा, डॉ. अंशुल श्रीमाली, डॉ.अभिषेक गोयल, डॉ. चिराग वडेरा, डॉ. शौर्य शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा आदि चिकित्सकों को फूल एवं बुके देकर उत्साह बढ़ाया।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि चिकित्सक रात दिन रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित रखते हैं। विकट परिस्थितियों में भी चिकित्सक धैर्य के साथ रोगियों का इलाज कर जीवन प्रदान करते हैं। चिकित्सकों का जितना भी सम्मान किया जाए, उतना कम है।

डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि कोरोना काल हो या अन्य विकट परिस्थिति में चिकित्सक अपनी सेवाएं देने से पीछे नहीं हटते हैं। सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में चिकित्सक समान रूप से रोगियों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।



- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








