नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान का क्षत्रिय चेतना मंच ने किया स्वागत




सोनी चौहान
क्षत्रिय चेतना मंच शिवालिक नगर ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। शिवालिक नगर के एक होटल में क्षेत्रिय चेतना मंच शिवालिक नगर ने एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान का सम्मान किया गया। मंच के संरक्षक नरेन्द्र सिंह चौहान ने डॉ जयपाल सिंह को दुबारा से जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेश भाजपा संग़ठन का आभार व्यक्त किया।
रानीपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक आदेश चौहान ने नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान की भूरी भूरी प्रशंसा की। और उनकी कार्यशैली तथा व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। विधायक चौहान ने कहा कि जयपाल सिंह मृदुभाषी मिलनसार है। और संगठन को एकजुट रखने के मामले में वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरे उतरे हैं।
क्षत्रिय चेतना मंच के अध्यक्ष केपी सिंह व महासचिव राकेश चौहान ने जयपाल सिंह चौहान को शॉल उड़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच के सचिव अनुज चौहान ने कहा कि हमारे समाज के लोग सभी को साथ लेकर चलने वाले है। डॉ जयपाल सिंह का लगातार तीन बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनना है इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि हमारा समाज सर्व समाज को पूरा सम्मान देता है।
मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि उनका यह प्रयास रहेंगा कि वह सभी वर्गों के सामूहिक विकास कार्य करें। और हमारा संगठन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताते हुए जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि वे भाजपा के इन दिग्गज नेताओं की कसौटी पर खरे उतरेंगे। इस अवसर पर आशीष चौहान, सुरेश, सोम सिंह, पवन, नागेन्द्र ने विचार व्यक्त किए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *